Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 21 सितंबर को बमौरी आएंगे, तोमर और सिंधिया भी रहेंगे साथ, भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्रदस्त उत्साह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 21 सितंबर को बमौरी आएंगे, तोमर और सिंधिया भी रहेंगे साथ, भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्रदस्त उत्साह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 21 सितंबर को बमौरी आएंगे, तोमर और सिंधिया भी रहेंगे साथ, भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्रदस्त उत्साह
X

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 21 सितंबर को बमौरी आएंगे, तोमर और सिंधिया भी रहेंगे साथ, भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्रदस्त उत्साह

गुना। बमौरी उपचुनाव को लेकर भलें ही कांग्रेस सहित अन्य दलों की सक्रियता बहुत ज्यादा सतही तौर पर देखने को नहीं मिल रही है, किन्तू भाजपा चुनाव को लेकर काफी गंभीर रुप में सामने आ रही है। यहीं कारण है कि चुनाव प्रचार में लगातार उसके द्वारा ताकत झोंकने का सिलसिला जारी बना हुआ है। जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं भाजपा से संभावित उम्मीद्वार महैन्द्र सिंह सिसौदिया क्षेत्र में तूफानी दौरे कर रहे है तो भाजपाजन भी लगातार क्षेत्र में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हे भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे है। इसके साथ ही पार्टी के प्रादेशिक और राष्ट्रीय पदाधिकारियों भी बमौरी में दस्तक देकर चुनावी सरगर्मी को बढ़ाने के साथ ही माहौल को पूरी तरह भाजपा के पक्ष में करने का प्रयास कर रहे है। हाल ही में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने गुना का दौरा कर भाजपाजनों की बैठक ली थी तो अब फिर भाजपा के चार दिग्गज यहां अपनी आमद दर्ज कराने जा रहे है। इनमें 21 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बमौरी आएंगे। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे। इससे पहले 17 सितंबर को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का भी गुना आमगम होने जा रहा है।

भाजपा के पक्ष में लेंगे सभा

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 21 सितंबर को बमौरी आगमन होने जा रहा है। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। तीनों नेता भाजपा कार्यकर्ताओं में उपचुनाव को लेकर जोश भरने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही इस दौरान बमौरी में एक चुनावी सभा का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया जाएगा। अपने नेताओं के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्रदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रहीं है तो पार्टी स्तर पर बैठकें कर दौरे को लेकर रणनीति भी तैयार की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिकरवार ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह नेताओं का जोरदार स्वागत करें। दूसरी और चूंकि दौरा मुख्यमंत्री का भी है, इसलिए प्रशासनिक तंत्र भी अपने को चुस्त-दुरुस्त करने में लगा हुआ है। ंकलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इसके लिए अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हे दिशा-निर्देशित किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे उच्च शिक्षा मंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं राज्यसभा ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे से पहले प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का गुना आगमन होने जा रहा है यादव 17 सितंबर को गुना आएंगे। भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि यादव उस दौरान प्रात: 9 बजे गुना सर्किट हाउस आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। बैठक में उपचुनाव को लेकर तैयारियों एवं स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यादव इसके बाद 10 बजे गुना जिले के समस्त महाविद्यालयों के प्रचार्य के साथ बैठक करने के बाद एक होटल मेें सामजिक बैठक में भी भाग लेंगे। इसके बाद यादव अशोकनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

कलेक्टर, एसपी ने देखा सभा स्थल और हेलीपेड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सभास्थल एवं हेलीपेड स्थल का जायजा लिया । इसके साथ ही यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर वि_लदास मीना, जिपं सीईओ निलेश परीख, एसडीएम सुश्री अंकिता जैन, एसडीओपी श्रीमती प्रियंका कर्चाम आदि मौजूद थे।

तोमर, वीडी भर चुके है कार्यकर्ताओं में जोश

इन दौरे से पहले केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी तोमर का भी गुना आगमन हो चुका है। दोनों नेताओं का यह दौरा काफी सफल रहा था और जिस उद्देश्य को लेकर वह आए थे, वह भी अब पूरा होता दिख रहा है। गौरतलब है कि नेताद्वय ने अपने दौरे के दौरान गुना-अशोकनगर जिले की उपचुनाव वाली विधानसभाओं बमौरी, अशोकनगर और मुंगावली के कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। इस दौरान जहां नेताद्वय ने कार्यकर्ताओं में समन्यव स्थापित किया था तो उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने में भी दोनों नेता सफल हुए थे। इसके साथ ही तोमर ने कार्यकर्ताओं से समस्याएं सुनने के साथ उनसे सुझाव भी आमंत्रित किए थे।

Updated : 14 Sep 2020 3:18 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश गुना

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top