Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > कांग्रेस में कमलनाथ ठेकेदार बांकी सब बेलदार : झा

कांग्रेस में कमलनाथ ठेकेदार बांकी सब बेलदार : झा

कांग्रेस में कमलनाथ ठेकेदार बांकी सब बेलदार : झा

गुना। अपने दौरे के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस में संगठन नाम की चीज खत्म हो गई है। वहां पर एक मात्र व्यक्ति कमलनाथ हैं। हालत यह है कि कांग्रेस में कमलनाथ ठेकेदार हैं, बांकी सारे बेलदार हैं। भाजपा कार्यालय पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस की तरफ कमलनाथ के अलावा प्रदेशभर से कोई नेता आमसभा अथवा रैली नहीं कर रहा है, केवल कमलनाथ की ही सभा हो रही है। झा ने एक प्रश्र के उत्तर में चुटकी लेते हुए कहा कि अच्छा है दिल्ली में राहुल गांधी बने रहे और प्रदेश में कमलनाथ बने रहे तो हमेंं कुछ करने की जरुरत ही नहीं पड़ेंगी। सब अपने आप होता चला जाएगा।

कांग्रेस हुई नौ दो ग्यारह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस खत्म हो चुकी है। यहां पर जो कांग्रेस थी, वह ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस थी। अब सिंधिया भाजपा में आ गए हैं, तो भाजपा एक और एक 11 हुए और कांग्रेस नौ दो ग्यारह हो गई। झा ने कहा कि प्रदेश को केवल कमलनाथ ही चला रहे हैं। पोस्टरों से राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह गायब हो गए हैं। प्रदेश कांगे्रस को कमलनाथ की कंपनी चला रही है।

गरीब और भूखों की सेवा करना क्या गुनाह है

प्रभात झा ने कहा कि शिवराज सिंह प्रदेश में गरीब, कमजोर लोगों की सेवा कर रहे हैं, तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है, और वह निम्न भाषा पर उतर आई है। कांग्रेस के नेता प्रदेश के सीएम को भूखा, नंगा बोलते हैं। जबकि कमलनाथ को उद्योगपति बताते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, कमजोर की सेवा करना गुनाह है तो यह शिवराज जी और भाजपा करती रहेगी।

Updated : 15 Oct 2020 1:56 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश गुना

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top