Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > प्रभात झा का दावा , प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत रही है कांग्रेस

प्रभात झा का दावा , प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत रही है कांग्रेस

प्रभात झा का दावा , प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत रही है कांग्रेस
X

्रप्रभात झा का दावा , प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत रही है कांग्रेस

गुना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस उपचुनाव की एक भी सीट नहीं जीत रही है। कमलनाथ चाहे तो खुद उस सीट का नाम बता दें तो वह जीत रहे हो। इस बार उपचुनाव में प्रदेश में इतिहास बनने वाला है, और शिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी। झा बमौरी में भाजपा के मंडल सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक तरफ 15 माह के कमलनाथ सरकार के काम है और दूसरी ओर 15 साल और 5 माह के शिवराज के काम है। 15 माह में कमलनाथ ने गरीब जनता के लिए चलाई गईं सभी योजनाएं बंद कर दी थीं,वहीं 5 माह की शिवराज सरकार ने फिर से सभी योजनाएं चालू कर दी हैं। ऐसे में जनता कमलनाथ को चुनेगी अथवा जनता के लिए काम करने वाले शिवराजसिंह चौहान को।

कोरोना को हरा दिया तो कांग्र्रेस को भी हरा देंगे

प्रभात झा ने कहा कि बमौरी में कोरोना नहीं फैल पाया, यहां के लोगों ने कोरोना को हरा दिया है, तो यहां की जनता कांग्रेस को भी हरा देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक ढंग से काम करती है, जबकि कांग्रेस में व्यक्ति काम करता है। भाजपा के प्रचार में एक नहीं सामूहिक रुप से राष्ट्रीय और प्रदेश के नेता लगे हुए हैं, जबकि कांग्रेस में केवल अकेले कमलनाथ सभा और रैली कर रहे हैं। उन्होंने अलीगढ़ के ताले में सभी को बंद कर दिया है। झा ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत हुई है और स्व. राजमाता सिंधिया की परम्परा आगे बढ़ रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि आगामी 3 नवंबर को न सिर्फ भाजपा उम्मीद्वार महेन्द्र सिंह सिसौदिया के पक्ष में मतदान करें, बल्कि ऐसा करें कि 10 नवंबर को ऐतिहासिक चुनाव परिणाम आएं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहा है।

अपने कुकर्मों के कारण गिरी कांग्रेस सरकार : नागर

इस दौरान कार्यक्रम को सांसद रोड़मल नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार अपने कुकर्मों के कारण 15 माह में गिर गई। सिर्फ 15 माह में ही कांग्रेस सरकार में प्रदेश में त्राहि-त्राहि मच गई थी, जिससे जनता तो छोडि़ए कांग्रेसी खुद इतने परेशान हुए कि उन्होने अपनी ही सरकार गिरा दी। नागर ने शिवराज सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिकरवार, ओएन शर्मा, राजेन्द्र सलूजा, श्रीमती ममता मीना हरि सिंह यादव, राधेश्याम पारीक, महेन्द्र सिंह किरार, आलोक विजयवर्गीय, मनोज दुबे, ठाकुर नागवंशी, विकास जैन, विठ्ठलदास मीना, अशोक शर्मा, धर्मेन्द्र सिकरवार, हेमराज किरार, संतोष धाकड़ आदि मौजूद थे।

Updated : 15 Oct 2020 1:55 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश गुना

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top