Home > राज्य > मध्यप्रदेश > गुना > धोखेबाजों को हराकर सजा दें: जयवर्धन

धोखेबाजों को हराकर सजा दें: जयवर्धन

धोखेबाजों को हराकर सजा दें: जयवर्धन
X

धोखेबाजों को हराकर सजा दें: जयवर्धन

गुना। जनता के साथ जो धोखा हुआ है, उसे वह भूलेगी नहीं। उपचुनाव में जनता इन धोखेबाजों को हराकर इन्हे सजा जरुर दे। यह बात पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कही। जयवर्धन सोमवार को राघौगढ़ के समीप सनौतिया गांव में नक्षत्र वाटिका के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होने कहा कि जनमत के वोटों का सौदा करने वालों को मतदाता क्या माफ कर पाएंगे ? इसे लोकतंत्र की हत्या नही तो और क्या कहा जाएगा?

कई गांवों में पहुँचे विधायक

जयवर्धन सोमवार विजयपुर, उदयपुरी, ककवासा आदि सहित कई गांवों में पहुँचे। इस दौरान उन्होने सोयाबीन की फसल का भी अवलोकन करते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि फसलों के नुकसान का उन्हे उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होने कहा कि उन्होने शासन और प्रशासन से फसलों का सर्वेक्षण कराकर उचित मुआवजे की मांग रखी है। विधायक ने भुलाये पंचायत की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही गौैशाला का भी अवलोकन किया। इसी क्रम में धरनावदा में 27 लाख की लागत की गौशाला का भी लोकार्णण किया।

सडक़ मार्ग का किया लोकार्पण

इस दौरान उन्होने शेखपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा 1 करोड 40 लाख की लागत से निर्मित विजयपुर-शेखपुर सडक़ मार्ग को लोकार्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण से कई गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिली है और यह कांग्रेस सरकार में हुआ है। विधायक ने कहा कि 15 वर्ष बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी और महज ंडेढ़ वर्ष के अंतराल में सरकार ने प्रदेश के कई किसानों के कर्ज माफ कर दिए थे। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 साल में कभी किसी किसान का कर्ज माफ किया क्या ? इसके साथ ही उन्होने लोगों से कई और सवाल भी पूछे। इस दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री हुकूमंिसह कराडा, जिलाध्यक्ष द्वय हरिशंकर विजयवर्गीय एवं मानसिंह परसोदा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सिसौदिया, समरजीत सिंह, पुरूषोत्तम शर्मा आदि मौजूद थे।

Updated : 14 Sep 2020 3:21 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश गुना

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top