सैफ चैम्पियनशिप : भारत को हराकर बांग्लादेश फाइनल में

X
By - Swadesh News |1 Nov 2018 3:24 PM IST
Reading Time: नई दिल्ली। बांग्लादेश ने भारतीय पुरुष अंडर-16 फुटबॉल टीम को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इस मुकाबले में मैच के 17वें मिनट में ही हर्ष पात्रे ने गोल कर भारतीय टीम को बढ़त दिला दी थी लेकिऩ 93वें मिनट (अतिरिक्त समय) में अशकुल रहमान ने पेनल्टी को गोल में बदल कर बांग्लादेश को 1-1 की बराबरी दिला दी, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।
पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम अपने पहले दो पेनल्टीशूट को गंवा दिया जबकि बांग्लादेश ने अपने चारों मौकों को गोल में तब्दील कर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम अब शनिवार तीन नवम्बर को कांस्य पदक मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी।
Next Story
