- स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी साजिश नाकाम, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था नदीम
- बच्चों को राष्ट्रध्वज सौंप, मुख्यमंत्री योगी ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान
- शिंदे गुट में सामने आई दरार, विधायक ने उद्धव के पक्ष में किया ट्वीट
- राजू श्रीवास्तव के निधन की सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, परिवार ने कहा-अफवाहों पर ने दें ध्यान
- प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल से की मुलाकात, कहा- बेटियों का दबदबा अद्भुत रहा
- कश्मीरी पंडितों के हत्यारे बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार को सरकार ने नौकरी से निकाला
- केजरीवाल पर भाजपा ने लगाया आरोप, कहा- प्रचार में खर्च किए 19 करोड़ और दिया केवल 20 लाख का ऋण
- जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी 2023 से बंद करेगी बेबी पाउडर की बिक्री, ये..है कारण
- कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर पहली बार की बात, बताया रिश्ते का सच
- कश्मीर में आठ घंटे में दूसरा आतंकी हमला, अब CRPF की टुकड़ी पर बरसाई गोलियां

वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए इटली और नॉर्वे जाएगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम
X
नईदिल्ली। जमशेदपुर, झारखंड में शिविर के बाद, भारत की अंडर -17 महिला राष्ट्रीय टीम 20 जून से 8 जुलाई, 2022 तक दो टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के लिए इटली और नॉर्वे का दौरा करेगी। यह दौरा इस साल के अंत में भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की तैयारियों का एक हिस्सा है।
भारतीय टीम इस दौरे पर 22 जून, 2022 से 26 जून, 2022 तक इटली में छठे टोरनेओ महिला फुटबॉल टूर्नामेंट, और 1 जुलाई, 2022 से 7 जुलाई, 2022 तक नॉर्वे में महिला अंडर-16 ओपन नॉर्डिक टूर्नामेंट में खेलेगी। पहली बार होगा, जब टीम नॉर्डिक टूर्नामेंट में भाग ले रही है। भारत का मुकाबला 22 जून, 2022 को छठे टोरनेओ महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में ग्रैडिस्का डी'लसोन्जो स्टेडियम में इटली से होगा। टूर्नामेंट में भारत के अलावा चिली, इटली और मैक्सिको भी हिस्सा लेंगे।
वहीं नॉर्वे में ओपन नॉर्डिक टूर्नामेंट में आठ टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में नीदरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड, डेनमार्क, फरो आइलैंड्स, फिनलैंड और स्वीडन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत का सामना 1 जुलाई, 2022 को स्ट्रोमेन एरिना में नीदरलैंड से होगा। इस साल की शुरुआत में टीम की कमान संभालने वाले मुख्य कोच थॉमस डेननरबी ने 23 खिलाड़ियों का चयन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।
भारतीय टीम इस प्रकार है-
- गोलकीपर: मोनालिसा देवी, हेमप्रिया सेराम, कीशम मेलोडी चानू।
- डिफेंडर्स: अस्तम उरांव, काजल, भूमिका माने, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, शुभांगी सिंह, सुधा अंकिता तिर्की, वार्शिका
- मिडफील्डर: बबीना देवी, ग्लेडिस जोनुनसंगी, मिशा भंडारी, पिंकू देवी, नीतू लिंडा, शैलजा
- फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, काजोल डिजौजा, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी, लिंडा कॉम सर्टो।