Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > खेल

फीफा रैंकिंग में दो स्थान लुढ़ककर 108वें स्थान पर पहुंचा भारत

फीफा रैंकिंग में दो स्थान लुढ़ककर 108वें स्थान पर पहुंचा भारत


फीफा रैंकिंग में दो स्थान लुढ़ककर 108वें स्थान पर पहुंचा भारत

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम को फीफा रैंकिंग में दो स्थानों का नुकसान हुआ है। गुरुवार को जारी की गई ताजा रैंकिंग में भारत 106वें स्थान से लुढ़ककर 108वें स्थान पर पहुंच गया है।

कतर में होने वाले फीफा विश्वकप-2022 के क्वालिफायर राउंड में भारत को अपने पिछले चार मुकाबलों में से एक में भी जीत नहीं मिली। भारतीय टीम को दो मैचों में हार जबकि तीन मैच डॉ रहे। भारत को कतर के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ, बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ, अफगानिस्तान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ और ओमान के हाथों 1-0 की हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ भारत अपने ग्रुप में चौथे स्थान पर है।

फीफा द्वारा जारी की गई रैंकिग में टॉप-5 में पहले स्थान पर बेल्जियम, दूसरे स्थान पर फांस, तीसरे स्थान पर ब्राजील, चौथे स्थान पर इंग्लैंड और पांचवें स्थान पर उरुग्वे है।