Home > एक्सक्लूसिव > "शिवराज का संकल्प बना जनांदोलन"

"शिवराज का संकल्प बना जनांदोलन"

शिवराज का संकल्प बना जनांदोलन
X

मध्य प्रदेश के मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सवा साल पहले लिए गए प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प को पंख गए हैं। यह संकल्प अब संकल्प नहीं रहा बल्कि जनआंदोलन बन गया है। मुयमंत्री के इस संकल्प से प्रेरणा से लेकर, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, चिकित्सालय, पर्यावरण की दिशा में काम करने वाली सोसायटी, नेता व आमजन प्रतिदिन व जन्मदिन, पुण्यतिथि सहित विशेष अवसरों पर पौधरोपण कर उनकी परवरिश का पूरा जिम्मा ले रहे हैं। संगठनों ने भोपाल को देश को सबसे स्वच्छ एवं हरित राजधानी बनाने का संकल्प लिया है। मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं अपने प्रण पर संकल्पबद्ध हैं और प्रतिदिन पौधरोपण कर रहे हैं। वे सवा साल में 620 से अधिक पौधों का रोपण कर चुके हैं। बिना रुके, थके लगातार पौरोपण का संकल्प एक रिकार्ड भी बन गया है।

मुख्यमंत्री ने 19 फरवरी 2021 के बाद से आज तक उनका एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जिस दिन पौधा न रोपा हो। इस बहाने वे प्रदेश की जनता को पर्यावरण के प्रति सचेत करने के साथ उन्हें पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका यह संकल्प न केवल प्रदेशवासियों के लिए पर्यावरण सरंक्षण का संदेश था, बल्कि पर्यावरण के लिए जन भागीदारी जुटाने का प्रयास भी था, जो अब फलीभूत भी हो रहा है। उनकी सुबह की शुरुआत पौधारोपण के साथ होती है। वे चाहे भोपाल में हों या दिल्ली में, या फिर किसी संभाग, जिला, तहसील, गांव में। पौधा लगाना नहीं भूलते हैं। पेड़ न लगाऊं तो लगता है अधूरापन है मुख्यमंत्री ने पौधरोपण के एक वर्ष पूरे होने पर कहा था कि जब तक रोज पेड़ ना लगाऊं तो मन को संतोष नहीं मिलता है। लगता है आज कुछ अधूरापन है। जब लगातार कोई काम किया जाता है तो मन में एक अलग प्रकार का भाव होता है। पेड़ लगाने से एक आत्मीयता व ममत्व का भाव पैदा होता है। मैं जब पेड़ लगाता हूं तो मुझे लगाता है कि यह केवल पौधा नहीं मेरे भांजे-भांजियां हैं।


हरित राजधानी बनाने का संकल्प ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल सोशल एंड एनवायरमेंट वेलफेयर फाउंडेशन के स्पर्श द्विवेदी तथा दीपा सोनी ने भी मुयमंत्री के साथ वृहद पौधरोपण किया था। इस दौरान उन्हें मुयमंत्री को संकल्प को आगे बढ़ाते हुए फाउंडेशन ने भोपाल को भारत की सबसे हरित और स्वच्छ राजधानी बनाने का संकल्प लिया। हालांकि फाउंडेशन इस संकल्प पर पहले से काम कर रहा था लेकिन मुयमंत्री की प्रेरणा के बाद यह जनआंदोलन बन गया। फाउंडेशन के नेतृत्व में पिछले डेढ़ साल में 20 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। संस्था ने नगर निगम के सहयोग से एयरपोर्ट के पास मिनी फॉरेस्ट के लिए भी 6 हजार से ज्यादा पेड़ लगाए थो। हैं। संस्था नगर निगम भोपाल की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी है। वहीं ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल लगातार दूसरे वर्ष भी नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में चयनित हुआ था। संस्था को लगातार दूसरे वर्ष भी समानित किया गया था। शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के जन्मदिन पर करते हैं पौधरोपण मुयमंत्री की प्रेरणा से पंडित दीनदयाल उपाध्याय बोरवन लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष श्री आसवानी ने मध्य स्वदेश को बताया कि जिस तरह मुयमंत्री प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं उसी तरह हमारी संस्था भी आम नागरिकों, स्वतन्त्रता सेनानियों, समाज सेवियों के जन्मदिवस पर पौधारोपण निरंतर करती है। लब इस पुनीत कार्य में युवाओं को जोडक़र आम नागरिकों तक पर्यावरण का संदेश पहुँचाकर इस अभियान से जुडक़र प्रकृति संरक्षण और संवर्धन में योगदान देने की अपील करती है।

Updated : 5 Jun 2022 2:27 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Rajlakhan Singh

Journalist, Swadesh Digital


Next Story
Top