Home > एक्सक्लूसिव > क्या साल 2020 में मिलेंगे इन सवालों के जवाब ?

क्या साल 2020 में मिलेंगे इन सवालों के जवाब ?

क्या साल 2020 में मिलेंगे इन सवालों के जवाब ?
X

नईदिल्ली। साल 2020 के स्वागत के साथ ही यह कयास लगने शुरू हो गए हैं की यह साल राजनैतिक, मनोरंजन एवं खेलो सहित सभी क्षेत्रो के लिए कैसा रहेगा। क्या निर्भया के दोषियों को होगी फांसी ? क्या भारत बनेगा एक बार फिर T -20 चैंपियन ? क्या केजरीवाल बचा पाएंगे दिल्ली ?

ऐसे ही हजारो सवाल हैं जिसके जवाबों का इंतजार साल 2020 में घटने वाली घटनाओं से मिलेगा।

आइये जानते हैं........

क्या शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण कार्य ?

साल 2019 में 9 नवंबर को मंदिर के हक़ में आये फैसले से 200 पुराने इस विवाद के अंत के साथ राम मंदिर बनने का रास्ता भी साफ़ हो गया था। फैसला आने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया था की जल्द अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण होगा। अब देखना यह है राम मंदिर के निर्माण का कार्य कब शुरू होता हैं ?

क्या ओलिंपिक में पहले से बेहतर होंगे हम ?

इस साल भारत जापान ओलिंपिक में भाग लेगा। भारत ने ओलिंपिक खेलो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 लंदन ओलिंपिक में किया था। इस ओलिंपिकमें 6 मैडल जीते थे। भारत ने पहली बार 1900 पेरिस ओलिंपिक में लिया था भाग।

क्या भारतीय टीम बनेगी विश्व चैंपियन ?

अक्टूबर- नवंबर में आयोजित होने वाले टी- 20 क्रिकेट चैम्पियनशिप में भाग लेगी। पहली बार साल 2007 में धोनी कप्तानी में बना था चैम्पियन। विराट कोहली की कप्तानी में लेगी पहली बार हिस्सा।

क्या केजरीवाल बचा पायेंगे दिल्ली ?

इस साल फरवरी में होंगे दिल्ली विधानसभा के चुनाव जिसमे वहाँ के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर सत्ता बचाये रखने की चुनौती हैं। भारतीय जनता पार्टी सहित कांग्रेस करेगी दिल्ली के किले को जितने का प्रयास।

क्या मोदी सरकार लागू कर पायेगी एनआरसी ?

नये साल में अप्रैल से सितंबर 2020 तक नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को अपडेट का कार्य होगा। एनपीआर को एनआरसी का पहला चरण बताया जा रह हैं।देश मे कई राज्य सरकारे कह चुकी नहीं होने देंगे इसे अपने यहाँ लागू।

क्या निर्भया को मिलेगा न्याय ?

साल 2012 में मेडिकल की छात्रा निर्भया से हुआ था गैंगरेप। 6 दोषियों में से 1 आरोपी ने कर ली थी आमहत्या। निचली अदालत के बाद हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखी थी फांसी की सजा। यदि जनवरी में डेथ वारंट हुआ जारी तो मिलेगी चारो दोषियों को फांसी।

क्या आयकर में मिलगी छूट ?

साल 2017 के बाद से आयकर में नहीं मिली हैं छूट। वित्तमंत्री सीतारमण द्वारा दिए गए संकेतो के अनुसार इस साल बजट में मिल सकती हैं आयकर में छूट। अभी 5 लाख रूपए तक की करयोग्य आय पर मिलती हैं आयकर में छूट।

क्या चाँद पर कदम रखेगा भारत ?

साल 2019 में भारत ने लांच किया था जिसका विक्रम विक्रम लैंडर सतह पर पर उतरते समय क्रेश हो गया था। इसरो के के मुताबिक नवंबर माह में लांच हो सकता हैं चंद्रयान -3 इसमें भी होगा लैंडर भारत यदि लेंडिंग में हुआ सफल तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा देश बनेगा भारत ।

Updated : 1 Jan 2020 8:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top