Home > एक्सक्लूसिव > मप्र उपचुनाव : फसल तैयार है, बस खलिहान तक ले जाना है - केदार

मप्र उपचुनाव : फसल तैयार है, बस खलिहान तक ले जाना है - केदार

मप्र उपचुनाव : फसल तैयार है, बस खलिहान तक ले जाना है - केदार
X

ग्वालियर/वेबडेस्क। मैं किसान हूं,जमीन से जुड़ा हूं।खेती की भाषा में आकलन करूं तो उप चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट की फसल तैयार है। हमें बस खलिहान याने मतदान केन्द्र तक ले भर जाना है। यह कहना है महाराष्ट्र सरकार में वरिष्ठ मंत्री सुनील केदार का। केदार विगत दो हफ्ते से ग्वालियर चंबल संभाग विशेषकर मुरैना जिले की पांचों विधानसभा का सघन दौरा कर रहे हैं।

सुनील केदार महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा नाम है। नागपुर संसदीय क्षेत्र की सावनेर विधानसभा से लगातार पांच बार से आप विधायक है। जमीनी राजनीति पर आप की इतनी पकड़ है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नागपुर की 11 विधानसभा में भाजपा ने विजय प्राप्त की पर सावनेर से हारी।इसी तरह विधानसभा 2018 के चुनाव में भाजपा के तात्कालीन अध्यक्ष अमित शाह की रैली के बावजूद सुनील केदार चुनाव जीते।

उप चुनाव के नतीजे देश में इतिहास लिखेंगे -

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद करीबी सुनील केदार ने स्वदेश से कहा उप चुनाव के नतीजे देश में एक इतिहास लिखने जा रहे हैं। अंडर करंट है।मतदाता चुप है।पर आक्रोशित है ।वह विश्वासघात कर भाजपा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को हराने का मन बना चुका है। केदार ने कहा मतदाता यहां का जागरूक है और वह उत्तर देगा।बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं है।समाज का वोटर जानता है कि भाजपा को कोन हरा सकता है वह उसी प्रकार वोट करेगा। केदार ने कहा कि क्षेत्र का पिछड़ापन विकास के मसीहा सिंधिया की असलियत बता रहा है।

महाराष्ट्र सरकार को लेकर केदार ने कहा सरकार पूरे पांच साल चलेगी और एक नई राजनीति की शुरुवात हो चुकी है।यह प्रयोग राज्य के बाहर भी और दल शुरू करेंगे। सुनील केदार ने कहा कि राज्य में मध्यप्रदेश नहीं दोहराया जाएगा।आपने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भाजपा ने कई बार अपमान किया है और यह अच्छी परम्परा नहीं है।

Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top