Home > मनोरंजन > 2021 में यशराज की आएंगी 5 बड़ी फिल्में, शमशेरा सहित सभी की रिलीज डेट्स तय

2021 में यशराज की आएंगी 5 बड़ी फिल्में, शमशेरा सहित सभी की रिलीज डेट्स तय

2021 में यशराज की आएंगी 5 बड़ी फिल्में, शमशेरा सहित सभी की रिलीज डेट्स तय
X

मुंबई। कोरोना महामारी की वजह से बीते साल 2020 में थमी रही। कई फिल्मों की शूटिंग अधूरी रह गई थी, जिसके कारण फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ गई थी। साल 2021 की शुरुआत के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से एक अच्छी खबर सामने आई है। इस साल यश राज बैनर तले बनने वाली पांच मोस्ट अवेटेड फिल्मों की रिलीज डेट्स कन्फर्म हो गई हैं। फिल्म अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसे लेकर यश राज फिल्म्स की तरफ से जारी किये गए बयान को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है।

ये फिल्में होंगी रिलीज -

संदीप और पिंकी फरार -

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का का निर्माण और निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है।

बंटी और बबली 2 -

23 अप्रैल को बंटी और बबली 2 रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य किरदारों में दिखेंगे, जबकि शरवरी इस फ़िल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इस फ़िल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है। फ़िल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।

शमशेरा-

रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की शमशेरा 25 जून को रिलीज़ होगी। 2018 में आयी संजय दत्त की बायोपिक संजू के बाद रणबीर इस फ़िल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। फ़िल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। इस फ़िल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ही हैं।

जयेशभाई जोरदार-

27 अगस्त को रणवीर सिंह की फ़िल्म जयेशभाई जोरदार सिनेमाघरों में पहुंचेगी। दिव्यांग ठाकुर निर्देशित फ़िल्म में रणवीर के साथ शालिनी पांडेय बमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह मुख्य किरदारों में दिखेंगे। इस फ़िल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं।

पृथ्वीराज -

इस साल दिवाली के मौके पर यानी 5 नवम्बर को अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' रिलीज होगी। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top