Home > मनोरंजन > इरफान के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

इरफान के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर

इरफान के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
X

मुंबई। बॉलीवुड से एक बड़ी ही दुख की खबर आई है। मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन हो गया है। कुछ दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को खबर आई कि कोलोन इंफेक्शन के कारण उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों से इरफान की तबीयत तेजी से बिगड़ गई थी और नाममात्र का सुधार हो रहा था। इरफान के यूं अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

इरफान खान के करीबियों ने बताया, 'फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान इरफान खान को एक कीमो थैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट स्किप हो गया। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। 2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवा दिया गया। इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे।'


Updated : 29 April 2020 7:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top