Home > मनोरंजन > विराट-अनुष्का बने पैरेंट्स, घर आई नन्हीं परी

विराट-अनुष्का बने पैरेंट्स, घर आई नन्हीं परी

विराट-अनुष्का बने पैरेंट्स, घर आई नन्हीं परी
X

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज पेरेंट्स बन गए। विराट और अनुष्का के घर आज एक बेटी ने जन्म लिया है। विराट कोहली ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। यह स्टार कपल का पहला बच्चा है।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की, उन्होंने लिखा "हम आपके साथ साझा करने के लिए रोमांचित हैं कि हमें आज दोपहर हमारे घर एक बच्ची हुई है।हम आपके सभी प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते है। अनुष्का और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और हम नई शुरुआत करने के लिए धन्य महसूस कर रहे हैं।" आज से हमारे जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

बच्चे का जन्म मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ है। दिसंबर 2018 में शादी करने वाले कोहली और अनुष्का ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।कोहली पिछले महीने एडिलेड में पहला टेस्ट खेलने के बाद अपनी बॉलीवुड अभिनेत्री पत्नी के साथ आस्ट्रेलिया से लौटे थे। कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने के बाद भी अनुष्का की उनके योग दिनचर्या में मदद की।



Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top