Home > मनोरंजन > टाइगर श्रॉफ ने गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के जन्मदिन पर शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के जन्मदिन पर शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

टाइगर श्रॉफ ने गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के जन्मदिन पर शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी को जन्मदिन की बधाई दी है। टाइगर और दिशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया है। दोनों साथ में पार्टी और हॉलीडे पर जाते रहते हैं। दिशा के जन्मदिन पर टाइगर ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। टाइगर ने दिशा का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर टाइगर ने लिखा-'3 वॉफल्स और 3 पैनकेक के बाद... हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार, दिशा पटानी।'

टाइगर के इस पोस्ट पर दिशा ने रिएक्शन दिया और उन्होंने लिखा-'थैंक्यू सुपरस्टार।' साथ ही उन्होंने हंसने वाला और दिल वाला इमोजी भी बनाया है। दिशा पाटनी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही है। टाइगर के पोस्ट पर उनके फैन्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा-'तुम दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल हो।' दोनों कई बार एक दूसरे के साथ बड़े पर्दे पर साथ नजर आ चुके हैं। टाइगर और दिशा फिल्म 'बागी 2' में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा टाइगर की फिल्म 'बागी 3' में एक आइटम नंबर में आई थी। दिशा पटानी की फिल्म 'मलंग' इसी साल 7 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आए थे। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मलंग' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगी। फिल्म 'भारत' के बाद सलमान के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म होगी। फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित करेंगे।

Updated : 13 Jun 2020 11:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top