Tommy Genesis: देवी जैसा मेकअप और गोल्ड बिकिनी लुक पर मचा बवाल, इंडियन ओरिजिन रैपर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Tommy Genesis Controversy: इंडियन ओरिजिन रैपर टॉमी जेनेसिस अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ को लेकर विवादों में घिर गई है। इस वीडियो में उन्होंने हिंदू देवी मां काली जैसी वेशभूषा और मेकअप किया है, जिसमें वे गोल्ड बिकिनी, लाल बिंदी, मांग टीका, नथ, चूड़ियां और गहनों के साथ नजर आ रही है।
इसके अलावा उन्होंने अपने शरीर को नीला रंग दिया है। उनके इस लुक और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।
रैपर रफ्तार ने जताई नाराजगी
भारतीय रैपर रफ्तार ने इस वीडियो की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,“इसे रिपोर्ट करें। इसे अस्तित्व में नहीं होना चाहिए।” रफ्तार की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो को रिपोर्ट करना शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर नाराजगी
लोगों का कहना है कि यह वीडियो हिंदू और ईसाई दोनों धर्मो का अपमान करता है। कई यूजर्स ने कहा कि यह कला और क्रिएटिविटी के नाम पर अश्लीलता और धार्मिक भावनाओं का मजाक है।
एक यूजर ने लिखा,“मां काली ब्रह्मांड की मां है, हम उन्हें प्रोटेक्टर के रूप में पूजते है। हमारी संस्कृति का इस तरह मजाक बनाना बहुत ही शर्मनाक है।”
विदेश में भी मिल रही आलोचना
ये विवाद सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। दुनियाभर के कई लोग इस वीडियो को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे है। उनका कहना है कि धार्मिक प्रतीकों और भावनाओं का गलत उपयोग किसी भी कीमत पर सही नहीं ठहराया जा सकता।
रैपर टॉमी जेनेसिस का म्यूजिक वीडियो ‘ट्रू ब्लू’ फिलहाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों के चलते चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।
