Aankhon Ki Gustaakhiyan: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की नई फिल्म का टीजर जारी, जानिए फिल्म की रिलीज डेट

विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की नई फिल्म का टीजर जारी, जानिए फिल्म की रिलीज डेट
X

Aankhon Ki Gustaakhiyan: लंबे समय से सुर्खियों में बनी शनाया कपूर आखिरकार अपनी नई फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। इस रोमांटिक फिल्म में शनाया के साथ विक्रांत मैसी दिखाई देंगे, जो अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को दुगना कर दिया है।

पहली बार साथ दिखेंगे विक्रांत और शनाया


टीजर में दिखाया गया है कि कैसे दो अनजान लोग अचानक रेलवे स्टेशन पर मिलते है और उनके बीच एक खास कनेक्शन बनता है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री इस टीजर का सबसे खास पहलू है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी।

आपको बता दें कि ये फिल्म रस्किन बॉन्ड की किताब ‘द आइज हैव इट’ पर बेस्ड है। इसमें विक्रांत एक ऐसे म्यूजिशियन का किरदार निभा रहे है, जो देख नहीं सकता है। साथ ही शनाया कपूर का किरदार भी एक दृष्टिहीन लड़की का है।

शनाया कपूर का डेब्यू


बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की भतीजी और संजय कपूर की बेटी शनाया अपनी पहली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में कदम रख रही है। विक्रांत मैसी इस बार एक भावुक और संवेदनशील किरदार निभाते नजर आएंगे।

फिल्म कब होगी रिलीज?

आंखों की गुस्ताखियां 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है और इसका टीजर सभी को बहुत पसंद आया है।

शनाया की अगली फिल्म


शनाया कपूर की अगली फिल्म ‘तू या मैं’ पर भी काम कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ आदर्श गौरव नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 के वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी और दोनों एक्टर्स इसमे कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका निभाएंगे।

Tags

Next Story