Home > मनोरंजन > स्वरा भास्कर के पिता है नौसेना के पूर्व अधिकारी, जानिए परिवार में कौन-कौन है ?

स्वरा भास्कर के पिता है नौसेना के पूर्व अधिकारी, जानिए परिवार में कौन-कौन है ?

स्वरा ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म माधोलाल कीप वॉकिंग से की थी।

स्वरा भास्कर के पिता है नौसेना के पूर्व अधिकारी, जानिए परिवार में कौन-कौन है ?
X

मुंबई। अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों के लिए अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर चर्चा में रहती है। हर मुद्दे पर खुलकर बोलने और विवादित टिप्पणी करने के कारण सोशल मिडिया पर ट्रोल होती है। हाल ही में उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। आइए जानते है उनके परिवार में कौन-कौन है और क्या करते है।

टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य होने का आरोप झेलने वाली अभिनेत्री स्वरा के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर है। वह भारतीय नौसेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी है। चित्रपु उदय भास्कर का जन्म 2 मार्च 1951 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने कोरकोंडा के सैनिक स्कूल से शिक्षा हासिल की। साल 2007 में भारतीय नौसेना में 37 साल तक अपनी सेवा देकर रिटायर्ड हुए। उन्हें अपने करियर के दौरान तीन थिंक टैंकों के प्रमुख होने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है। उन्होंने 2004 से 2005 तक इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस (IDSA) के कार्यवाहक निदेशक के रूप में काम किया। बाद में, भारत सरकार की टास्क फोर्स के सचिव के रूप में नियुक्त किए गए।

माँ प्रोफेसर -

स्वरा भास्कर की माँ ईरा भास्कर दिल्ली जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सिनेमा की प्रोफेसर है। वहीँ भाई ईशान भास्कर एक फिल्म निर्देशक है। स्वरा का ननिहाल वाराणसी में है। स्वरा दिल्ली में पली-बढ़ी हुईं। उन्होंने सरदार पटेल स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन की, यहां उनकी क्लासमेट बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा लांबा रह चुकी हैं। ग्रेजुएशन के बाद स्वरा ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की।

फ़िल्में -

बता दें कि स्वरा ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म माधोलाल कीप वॉकिंग से की थी। साल 2010 में संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश में भी वह एक खास रोल में दिखाई थीं, हालांकि एक्ट्रेस को सही पहचान तनु वेड्स मनु से ही मिली थी।

Updated : 17 Feb 2023 12:02 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top