Home > मनोरंजन > करण व आलिया के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, जानें

करण व आलिया के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, जानें

करण व आलिया के सपोर्ट में आईं स्वरा भास्कर, जानें
X

मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए करण जौहर और आलिया भट्ट को जिम्मेदार ठहराना गलत है। क्योंकि उन्होंने कॉफी विद करण पर एक 'मूर्खतापूर्ण खेल' खेला था। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइट ने एक नया बहस को फिर से जन्म दिया है। कंगना रनौत से लेकर शेखर कूपर तक, कई लोग दावा कर रहे हैं कि बॉलीवुड में उनको अलग थलग करने की कोशिश हो रही थी। क्योंकि उनका कोई फिल्मी कनेक्शन नहीं था। फिल्‍मों से जुड़ी कई बड़ी हस्‍तियों को नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। अब इस मामले में अभिनेत्री स्‍वरा भास्‍कर ने भी रिएक्‍शशन दिया है।

सोशल मीडिया पर करण जौहर और आलिया भट्ट के साथ कॉफी विद करण का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिससे प्रशंसकों के बीच आक्रोश फैल गया है। इस पर स्वरा भास्कर उनका बचाव करती नजर आईं और उन्होंने कहा कि सुशांत के निधन के लिए उन्हें दोष देना न केवल मूर्खतापूर्ण है, बल्कि पाखंड की पराकाष्‍ठा है। स्‍वरा ने ट्वीट किया-'भारत के कुछ हिस्सों में ट्विटर पर सुशांत की दुखद आत्महत्या के लिए करण जौहर और आलिया भट्ट को दोषी ठहराया जा रहा है, वह भी एक मूर्खतापूर्ण और बेकार चैट शो पर खेले गए मूर्खतापूर्ण खेल की वजह से (यह उन लोगों के लिए जो अब बॉलीवुड नेपोटिज्म को गालियां दे रहे हैं) यह मूर्खता और पाखंड की पराकाष्‍ठा है।'

स्वरा ने लोगों का इस तथ्य पर ध्यान आकर्षित किया कि सुशांत ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, इसलिए यह नहीं माना जा सकता कि इसका कारण प्रोफेशनल सेटबैक था। स्‍वरा ने एक और ट्वीट किया-'सुशांत ने कोई नोट नहीं छोड़ा। हम नहीं जानते कि उसके साथ क्या हुआ। हमें इसका कारण पता नहीं है। एक परेशान व्यक्ति के दर्द का उपयोग करते हुए उस कुंठा को बाहर निकालना बंद करें। उन्होंने एक नोट नहीं छोड़ा! वह इसके बारे में बात नहीं करना चाहता था। वह चला गया। उसे अपनी शांति और अपने परिवार की निजता दें।'

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित आवास में रविवार को आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। सुशांत 6 महीने से डिप्रेशन में थे और दवा टाइम से नहीं ले रहे थे। पिछले काफी समय से लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच काफी फेमस हुए थे और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई थी। 'काई पो छे' सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'एम एस धोनी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग की थी।

Updated : 16 Jun 2020 2:27 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top