Home > मनोरंजन > सुष्मिता सेन की आर्या 3 का ऐलान, शेरनी बन दुश्मनों का करेगी अंत

सुष्मिता सेन की आर्या 3 का ऐलान, शेरनी बन दुश्मनों का करेगी अंत

सुष्मिता सेन की आर्या 3 का ऐलान, शेरनी बन दुश्मनों का करेगी अंत
X

मुंबई। फेमस वेबसीरीज आर्या 1 और 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स से दर्शकों का दिल जीत चुकीं है। पहले दो पार्ट्स में जहां उनका खतरनाक रूप दिखा वहीं अपने बच्चों के लिए ममतामयी माँ का रूप भी दर्शकों के दिलों को छू गया । इधर, मेकर्स ने अब आर्या सीजन-3 का भी ऐलान कर दिया है।

आर्या 3 का ऐलान ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया गया है। मेकर्स ने आर्या 2 की वीडियो क्लिप भी शेयर की है, जिसमें सुष्मिता बेहड डेंजरस अवतार में नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, शेरनी की नई यात्रा शुरू हो रही है। हॉटस्टार स्पेशल आर्या 3 का निर्माण शुरू।आर्या के निर्माता और निर्देशक राम माधवानी हैं। इसमें सुष्मिता सेन के अलावा सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया, व्रिती वघनानी, जयंत कृपलानी, माया सराउ, वीरेन वजीरानी समेत अन्य कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

एक विधवा माँ के संघर्ष की कहानी -

उल्लेखनीय है कि आर्या एक मजबूत माँ की कहानी है जो पति की मौत के बाद अपने बच्चों की रक्षा के लिए अपराध की दुनिया की दलदल में धंसती चली जाती है। पहली दो सीरीज के बाद अब तीसरे सीजन में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार एक माँ अपने बच्चों की खातिर लिए कौन-कौन सी हदें पार करती है।

Updated : 7 July 2022 9:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top