Home > मनोरंजन > पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत, बॉलीवुड सेलिब्रटीज ने दी श्रद्धांजलि

पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत, बॉलीवुड सेलिब्रटीज ने दी श्रद्धांजलि

पंचतत्व में विलीन हुए सुशांत सिंह राजपूत, बॉलीवुड सेलिब्रटीज ने दी श्रद्धांजलि
X

मुंबई।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आज मुंबई में आखिरी विदाई दी गई। मुंबई के विले पार्ले में स्थित पवन हंस शमशान घाट पर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार हुआ। उनके पिता केके सिंह ने मुखाग्नि दी। सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा। अंतिम संस्कार के दौरान सुशांत के पिता, चचेरे भाई और बहनों के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद रही। सुशांत सिंह राजपूत का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद कपूर अस्पताल में ही था। उनका पार्थिव शरीर सीधे श्मशान घाट लाया गया। अंतिम संस्कार के पहले ग्रह दशा को ध्यान में रखते हुए विशेष पंचक पूजा कराई गई। सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम यात्रा के दौरान मुंबई में तेज बारिश हो रही थी। तेज बारिश की वजह से पुलिस छाता लेकर मौके पर तैनात थी।

सुशांत को अंतिम विदाई देने के लिए कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी वहां पहुंचे थे। अंतिम संस्कार में सुशांत के परिजनों के अलावा अभिनेत्री कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय, मुकेश छाबड़ा, रिया चक्रवर्ती, रणवीर शौरी, राजकुमार राव, निर्माता दिनेश विजान, जैकी भगनानी, रणदीप हुड्डा, सुनील शेट्टी, वरुण शर्मा और अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी कलाकार भी मौजूद रहे। सुशांत के फिल्म केदारनाथ और काई पो छे के निर्देशक अभिषेक कपूर अपनी पत्नी प्रज्ञा के साथ आए थे।

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित आवास में रविवार को आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। सुशांत 6 महीने से डिप्रेशन में थे और दवा टाइम से नहीं ले रहे थे। पिछले काफी समय से लोगों से मिलना-जुलना कम कर दिया था। मौत से कुछ घंटे पहले भी उन्होंने एनर्जी ड्रिंक पिया था। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। सुशांत ने अपने दोस्त और एक्टर महेश शेट्टी को रात में 1.51 बजे कॉल किया था। महेश शेट्टी से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। महेश शेट्टी और सुशांत दोनों टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में साथ काम कर चुके हैं। पुलिस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करने वाली है। वे कुछ दिनों पहले तक सुशांत सिंह के साथ थी।

Updated : 15 Jun 2020 1:46 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top