Home > मनोरंजन > सुशांत केस : रिया के आने के बाद एक्टर की मानसिक स्थिति हुई खराब - वकील विकास सिंह

सुशांत केस : रिया के आने के बाद एक्टर की मानसिक स्थिति हुई खराब - वकील विकास सिंह

सुशांत केस : रिया के आने के बाद एक्टर की मानसिक स्थिति हुई खराब - वकील विकास सिंह
X

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्टर के पिता के वकील विकास सिंह बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के सुशांत की जिंदगी में आने के बाद ही एक्टर की मानसिक स्थिति खराब हुई। विकास सिंह ने मीडिया पर सुशांत के परिवार को बदनाम करने के लिए कैंपेन चलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे आरोपी रिया को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

वकील विकास सिंह ने कहा, 'सुशांत सिंह की तीन बहनें आज मुझसे मिलीं और दुख प्रकट किया कि मीडिया में एक कैंपेन चलाया जा रहा है और परिवार को बदनाम किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह रिया को फायदा पहुंचाना है।'

उन्होंने कहा, 'एफआईआर में लिखा हुआ है कि मानसिक स्थिति खराब होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत काफी घबराए हुए रहते थे। आठ जून को जब सुशांत काफी घबराए हुए थे, तो उन्होंने अपनी बहन को फोन किया। बहन ने सुशांत को वही दवा खाने के लिए कहा जो वह खुद खाती थीं।' विकास सिंह ने कहा कि यह सभी बातें एफआईआर में पहले से हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ चैनल कैंपेन चला रहे हैं।

Updated : 4 Sep 2020 1:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top