Home > मनोरंजन > सोनम कपूर ने शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटो, लिखा मदर टेरेसा का एक कोट

सोनम कपूर ने शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटो, लिखा मदर टेरेसा का एक कोट

सोनम कपूर ने शेयर की परफेक्ट फैमिली फोटो, लिखा मदर टेरेसा का एक कोट
X

मुंबई। बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में सोनम के साथ उनके पति आनंद आहूजा, पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कपूर, बहन रिया कपूर, भाई हर्षवर्धन कपूर और करण बुलानी भी है। सोनम ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में मदर टेरेसा का एक कोट लिखा है। 'विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए आप क्या कर सकते हैं? घर जाओ और अपने परिवार से प्यार करो-मदर टेरेसा।'

सोनम द्वारा साझा की गई यह तस्वीर अभिनेता अनिल कपूर के घर पर ली गई है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। सोनम हाल ही में दिल्ली से मुंबई अपने पिता के घर आई है और यही उन्होंने 9 जून को परिवार संग अपना जन्मदिन मनाया। सोनम इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिये वह अक्सर फैंस से जुड़ी रहती है। वह अभिनेता अनिल कपूर की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोनम ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। वह आखिरी बार फिल्म 'द जोया फैक्टर' में अभिनय करती नजर आई थी।

Updated : 16 Jun 2020 2:39 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top