Home > मनोरंजन > पिता अनिल कपूर के जन्मदिन पर सोनम और रिया ने दी बधाई

पिता अनिल कपूर के जन्मदिन पर सोनम और रिया ने दी बधाई

पिता अनिल कपूर के जन्मदिन पर सोनम और रिया ने दी बधाई
X

मुंबई।बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 64 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर की दोनों बेटियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इस खास मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पिता अनिल कपूर के साथ नजर आ रही है। तस्वीर के साथ सोनम ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो, डैडी ... आप हमेशा पॉजिटिव रहते हैं, दयालु, उदार इंसान हैं, और मैं बहुत लकी हूं, जिसे आपके जैसे पिता मिले। मुझे आपकी बहुत याद आती है. नए साल पर आपको देखने का इंतजार कर रही हूँ।

वहीं सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। रिया ने लिखा-' मेरी आत्मा को जन्मदिन मुबारक हो। मेरे मेंटर, फ्रेंड, डैड, दोस्त, पिता, प्रतियोगी मैं आपके बिना रह नहीं सकती।'

अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों के बहुत करीब है और वह दोनों के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते है। अनिल कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आयेंगी।

Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top