Sharmishtha Panoli: ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित वीडियो डालने वाली इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार; बॉलीवुड के तीन सितारों को बनाया था निशाना

ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित वीडियो डालने वाली इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार; बॉलीवुड के तीन सितारों को बनाया था निशाना
X

Sharmishtha Panoli Arrested: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी विवादित टिप्पणी को लेकर बड़ी मुश्किल में फंस गई है। उन्हे ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। तो आइए जानते है क्या है मामला?

क्या है मामला?


शर्मिष्ठा पनोली, जो पुणे की लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी करते हुए एक खास धार्मिक समुदाय को लेकर विवादित बातें कही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद शर्मिष्ठा के खिलाफ विरोध शुरू हुआ।

वीडियो हटाया, मांगी माफी


विवाद बढ़ने पर शर्मिष्ठा ने न सिर्फ वीडियो डिलीट कर दिया बल्कि एक पोस्ट के जरिए माफी भी मांगी। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। कोलकाता में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बॉलीवुड सितारों को बनाया था निशाना

अपने वीडियो में शर्मिष्ठा ने बॉलीवुड के कई कलाकारों को टार्गेट किया था। उन्होंने कहा था कि ये सितारे फिल्मों में देशभक्ति की बातें तो करते है, लेकिन जब असल में देश को जरूरत होती है, तो नजर नहीं आते।

शर्मिष्ठा पनोली बोली - पाकिस्तानियों के खिलाफ आवाज दबाने की कोशिश


गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली ने सोशल मीडिया पर तीन बड़ी बातें लिखी। उन्होंने कहा कि उनका वीडियो तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, ताकि वो पाकिस्तानियों के खिलाफ अपनी आवाज न उठा सकें।

शर्मिष्ठा ने बताया कि उन्हें और उनके माता-पिता को रेप की धमकियां मिल रही है। कुछ लोग उनके कॉलेज और परिवार को मेल भेजकर परेशान कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश के साथ खड़े होने पर उन्हें डराया जा रहा है और उनके परिवार की तस्वीरें व लोकेशन इंटरनेट पर वायरल की जा रही है, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा हो रही है।

हालाकि फिलहाल शर्मिष्ठा पनोली पुलिस की हिरासत मे है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Tags

Next Story