Home > मनोरंजन > शाहरुख खान ने दाढ़ी के साथ पोस्ट की तस्वीर, कहीं ये बात...

शाहरुख खान ने दाढ़ी के साथ पोस्ट की तस्वीर, कहीं ये बात...

शाहरुख खान ने दाढ़ी के साथ पोस्ट की तस्वीर, कहीं ये बात...
X

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अब काम पर लौटने की तैयारी में है। इसकी जानकारी खुद किंग खान ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर दी। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही शाहरुख ने इसे मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा-'वो कहते हैं समय को दिन, महीने और दाढ़ी से मापा जाता है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है ट्रिम करने का और काम पर लौटने का। उन सभी को शुभकामनाएं जो कुछ हद तक सामान्य स्थिति में पहुंच गए हैं। सुरक्षित और स्वस्थ दिन और आगे काम करने के महीने। सभी को ढेर सारा प्यार।'

शाहरुख खान के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। शाहरुख खान लगभग तीन साल बाद अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। बतौर अभिनेता वह आखिरी बार साल 2018 में आई आनंद एल रॉय की फिल्म 'जीरो' में अभिनय करते नजर आये थे। वर्कफ़्रंट की बात करे तो शाहरुख खान जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'पठान' में लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'लाल सिंह चड्ढा' में भी छोटी सी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Updated : 12 Oct 2021 10:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top