Home > मनोरंजन > शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे धर्मेंद्र, अक्टूबर में होगी रिलीज

शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे धर्मेंद्र, अक्टूबर में होगी रिलीज

धर्मेंद्र ने फिल्म के सेट से शेयर की तस्वीर

शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे धर्मेंद्र, अक्टूबर में होगी रिलीज
X

मुंबई। बॉलीवुड के लीजेंड अभिनेता धर्मेंद्र के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आने वाले है। जियो स्टूडियो और मैडडॉक फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में उनके साथ शहीद कपूर और करती सेनन भी नजर आएंगी। फैंस इस तिकड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के उत्साहित है।



मेकर्स द्वारा आज फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें तीनों एक साथ नजर आ रहे है। वहीँ र धर्मेंद्र ने शाहिद के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "दोस्तों, शाहिद और अन्य सह-कलाकारों के साथ काम करना अच्छा रहा।" इस पोस्ट में धर्मेंद्र कलरफुल स्वेटर और मैचिंग दुपट्टा पहना और फ्रेंच कैप और ब्लैक शेड्स से अपने लुक अभिनेता शाहिद कपूर ने सफेद टी-शर्ट के ऊपर डेनिम जैकेट पहन रखी थी।

अक्टूबर 2023 में रिलीज होगी फिल्म -

बताया जा रहा है की इस फिल्म में कृति रोबोट की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, शाहिद को एक वैज्ञानिक के रूप में देखा जाएगा, जिसे कृति से प्यार हो जाता है।इस फिल्म के साल अक्टूबर 2023 में रिलीज होंने की संभावना है।

Updated : 14 April 2023 8:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top