Home > मनोरंजन > सुशांत केस में FIR के बाद पहली बार बोलीं रिया, सत्यमेव जयते

सुशांत केस में FIR के बाद पहली बार बोलीं रिया, सत्यमेव जयते

सुशांत केस में FIR के बाद पहली बार बोलीं रिया, सत्यमेव जयते
X

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से बिहार पुलिस ने अपने स्तर से जांच करना शुरू की है। वहीं, एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती पहली बार सामने आई हैं।

रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह कह रही हैं, 'मुझे कोर्ट और ज्यूडिसरी पर विश्वास है और मुझे न्याय मिलेगा। मीडिया में मेरे बारे में गलत बातें कही जा रही हैं। मैं अपने वकील से सलाह ले रही हूं। सत्यमेव जयते'

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने उन्हें झूठा फंसाया है। इसके साथ उनका कहना था कि उनके केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर किया जाए क्योंकि मुंबई में पहले से इस केस की जांच चल रही है।

बताते चलें कि 7 पेज की इस एफआईआर में सुशांत के पिता ने रिया और उनके परिवार वालों पर ऐक्टर को उनकी फैमिली से दूर करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि रिया ने उनके बेटे से कॉन्टैक्ट करने का हर जरिया बंद कर रखा था। इस एफआईआर में रिया द्वारा सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ निकालने की बात भी कही गई है।

इसके अलावा सुशांत के पिता ने यह भी आरोप लगाया था कि रिया और उनके परिवार ने मेरे बेटे से उस घर को यह कहकर छुड़वा दिया कि इस घर में भूत-प्रेत है। इस बात का प्रभाव मेरे बेटे के दिमाग पर हो गया और वहां से मुंबई एयरपोर्ट के पास एक रिजॉर्ट में उसे ठहरा दिया गया।

वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद रिया चक्रवर्ती अपने घर से गायब हो गई। उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि रिया के खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

Updated : 31 July 2020 2:22 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top