Home > मनोरंजन > रणबीर के फैंस के लिए खुशखबरी, साल 2021 में एनीमल में आएंगे नजर

रणबीर के फैंस के लिए खुशखबरी, साल 2021 में एनीमल में आएंगे नजर

रणबीर के फैंस के लिए खुशखबरी, साल 2021 में एनीमल में आएंगे नजर
X

मुंबई। लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर रणबीर कपूर के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वह फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म एनीमल में नजर आएंगे। रणबीर इस फिल्म को लेकर बेहद रोमांचित है। इस फिल्म में रणबीर के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और परिणीति चौपड़ा भी नजर आएंगे।

बताया जा रहा है की बॉबी देओल इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आएंगे। उनका ये किरदार निगेटिव होगा। इससे पहले आश्रम वेबसीरीज में उनके निगेटिव किरदार को बेहद सराहा गया है। रेस 3, हॉउसफुल 4 और वेबसिरिज के बाद उनके करियर में उछाल आया है।

फिल्म निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप वांगा ने फिल्म का ऑडियो टीजर जारी किया है। जिसमें फिल्म की कहानी की झलक दिखाई देता है। इस एक मिनट के वीडियो में रणबीर कपूर की आवाज सुनाई दे रही है। इस एक मिनट के वीडियो में रणबीर कपूर की आवाज सुनाई देती है और सीटी की आवाज के साथ रणबीर कपूर को अपने पिता से अगले जन्म और प्रेम के बारे में बाते करते सुना जा सकता है। वहीं वीडियो क्लिप गोलियों की आवाज के साथ खत्म होती है।






Updated : 12 Oct 2021 11:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top