Home > मनोरंजन > प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर बताया यूक्रेन का हाल, कहा- डरावने है हालात

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर बताया यूक्रेन का हाल, कहा- डरावने है हालात

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर बताया यूक्रेन का हाल, कहा- डरावने है हालात
X

मुंबई। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यूक्रेन के लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा-'यूक्रेन में अभी जो स्थिति है वह बहुत डरावनी है। मासूम और निर्दोष लोग अपनी और अपने प्रियजनों की जिंदगी को लेकर डर के साए में जी रहे हैं। वे भविष्य की अनिश्चितता को भांपने की कोशिश कर रहे हैं। यह समझना मुश्किल है कि आज की इस मॉडर्न दुनिया में इतनी भयावह और डरावनी स्थिति कैसे पैदा हो सकती है? इस वॉर जोन में जो मासूम लोग रह रहे हैं, वो आपकी और मेरी तरह हैं। यूक्रेन के लोगों की आगे कैसे मदद करें, इस बारे में सारी जानकारी मेरे बायो लिंक में है।'

प्रियंका द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में देखा जा सकता है यूक्रेन के लोग कितने बदहवास और हैरान परेशान है। वहीं प्रियंका के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यूक्रेन के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Updated : 2 March 2022 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top