Home > मनोरंजन > क्या प्रियंका-निक के रिश्ते में आ रही है दूरी ? पीसी ने नाम से हटाया जोनस

क्या प्रियंका-निक के रिश्ते में आ रही है दूरी ? पीसी ने नाम से हटाया जोनस

क्या प्रियंका-निक के रिश्ते में आ रही है दूरी ? पीसी ने नाम से हटाया जोनस
X

न्यूयॉर्क। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर से अपने नाम के आगे लगा जोनस सरनेम हटा लिया है। हालांकि अभी तक इसकी वजह साफ़ नहीं हो पाई है, लेकिन प्रियंका के ऐसा करने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए का रहे हैं कि शादी के लगभग तीन साल बाद अब प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसी लिए प्रियंका ने अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा लिया है। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि प्रियंका ने निक जोनस को चर्चा में लाने के लिए ऐसा किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दू और ईसाई रीति रिवाज से धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे। हाल ही में प्रियंका ने दीपावली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी, जिनमें वह निक जोनस के साथ काफी खुश नजर आ रही थी। वहीं अब प्रियंका के जोनस सरनेम हटाने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह -तरह की बाते चल रही हैं। हालांकि प्रियंका या निक में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Updated : 24 Nov 2021 9:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top