Home > मनोरंजन > प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खरीदा खूबसूरत घर

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खरीदा खूबसूरत घर

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खरीदा खूबसूरत घर
X

मुंबई। इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अफेयर की खबरों के चलते सुर्खियो में छाई हुई है। हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक स्वीकारा नहीं है। लेकिन आए दिन ये दोनों साथ देखे जाते है। लेकिन किसी तरह का कोई बयान देने से पीछे हटते हैं। प्रियंका और निक जोनस का प्यार किसी से छिपा नहीं है। प्रियंका अपने से 10 साल छोटे निक के साथ कभी न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट के बाहर हाथ पकड़े हुए दिखती है तो कभी दोनों साथ में साइक्लिंग करते देखे जाते हैं।

निक जोनस हॉलीवुड सिंगर है और प्रियंका चोपड़ा के साथ समय बिताने के लिए पिछले दिनों भारत आए हुए थे। ये दोनों आकाश अंबानी की शादी में साथ देखे गए। इतना ही नहीं निक जोनस प्रिंयका की फैमिली के साथ गोवा ट्रिप पर भी गए थे। वहां की फोटोज भी वायरल हुई थी। क्या यही प्यार है और इसी प्यार के चलते प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क के प्लश अपार्टमेंट में एक घर खरीदा है। प्रियंका का यह नया घर इतना खूबसूरत है कि इसकी तारीफें हर कोई कर रहा है।

आप भी इस घर की तस्वीरें देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे। प्रियंका के इस खूबसूरत घर की फोटोज शेयर की गई है। प्रियंका ने यह घर न्यूयॉर्क के प्लश अपार्टमेन्ट की सेकंड फ्लोर पर खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ इसी घर में रहने वाली है। एक सप्ताह के लिए भारत प्रवास के दौरान प्रियंका ने निक का परिचय अपनी मां मधु चोपड़ा और अपने दोस्तों से कराया था। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा कि दोनों एक-दूसरे को समझने का प्रयास कर रहे है। प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाई। फैंस को इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

Updated : 15 July 2018 4:53 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top