Home > मनोरंजन > जिंदा है पूनम पांडे, पब्लिसिटी स्टंट के लिए फैलाई थी झूठी अफवाह

जिंदा है पूनम पांडे, पब्लिसिटी स्टंट के लिए फैलाई थी झूठी अफवाह

जिंदा है पूनम पांडे, पब्लिसिटी स्टंट के लिए फैलाई थी झूठी अफवाह
X

मुंबई। मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे जिंदा है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी। इससे पहले 2 फरवरी शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सभी को उनके निधन की जानकारी दी थी। अब खुद सामने अपने जिंदा होने का सबूत दिया है।

बता दें कि बीते दिन शुक्रवार को पूनम पांडे की मौत की खबर ने अभी को चौका दिया था। बॉलीवुड जगत के साथ उनके फैंस भी संवेदना व्यक्त कर रहे थे। इसी बीच अब पूनम पांडे ने आज शनिवार को सोशल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो के जरिए बताया, 'मैं जिंदा हूं, मेरी मौत कैंसर से नहीं हुई है।' उन्होंने सभी से माफी भी मांगी है।

'मैं जीवित हूं...सौभाग्य से मैं सर्वाइकल कैंसर से नहीं मरी। लेकिन, आज देश में हजारों महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं। इस बीमारी के कारण कई महिलाएं अपनी जान गंवा चुकी हैं। इस गंभीर बीमारी से कैसे निपटा जाए, इसे लेकर महिलाओं में पर्याप्त जागरूकता नहीं है। लेकिन आपको पता है? सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से इलाज योग्य है। इसके लिए आपको समय पर स्वास्थ्य जांच और एचपीवी टीकाकरण पूरा करना होगा। आइए हम सब मिलकर इस बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा करें। आपको मेरी वेबसाइट पर अवश्य जाना चाहिए। पूनम पांडे ने अपने वीडियो में कहा है कि ये खबर पैसों के लिए नहीं बल्कि जन जागरूकता के लिए फैलाई गई है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल -

इस बीच अपनी मौत की झूठी जानकारी शेयर करने को लेकर सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के खिलाफ काफी नाराजगी है। नेटिजन्स उनके पोस्ट पर कमेंट कर ट्रोल कर रहे हैं। मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने भी पूनम की पोस्ट पर कमेंट कर घटना को लेकर नाराजगी जताई है।

Updated : 3 Feb 2024 9:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top