Home > मनोरंजन > परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन का टीजर रिलीज, बोल्ड अंदाज में आएंगी नजर

परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन का टीजर रिलीज, बोल्ड अंदाज में आएंगी नजर

26 फरवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन का टीजर रिलीज, बोल्ड अंदाज में  आएंगी नजर
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली है। उनकी आगामी फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज हआ है।ये फिल्म आगामी 26 फरवरी 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये फिल्म इसी नाम से बनी एक इंग्लिश फिल्म का रीमेक है। जिसमें परिणीति एक बोल्ड लुक़ में खतरनाक स्टंट करती नजर आएँगी।

परिणीति ने हाल ही में इस फिल्म का टीजर अपने सोशल अकाउंट पर रिलीज किया है। इस टीजर में वह एक ट्रेन में दौड़ती-भागती नजर आ रही है। इस फिल्म में वह एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही है जो रोजाना ट्रेन में सफर करती है। एक दिन अचानक से किसी समस्या में फंस जाती है। इस सस्पेंस थ्रिलर मूवी का टीजर फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। रिभू दासगुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में परिणीति के साथ कीर्ति कुल्हारी और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top