शाहिद कपूर की फिल्म ‘O’Romeo’ में आखिर विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने फ्री में काम क्यों किया?

फिल्म ओ' रोमियो के रिलीज़ से पहले एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि विक्रांत मैसी ने ओ' रोमियो में काम करने के लिए कोई फीस नहीं ली है। आइए जानते हैं इसकी पूरी वजह क्या है।
फिल्म ओ' रोमियो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। हाल ही में फिल्म की कास्ट में शामिल विक्रांत मैसी से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। विक्रांत मैसी ने इस फिल्म को करने के लिए पहले ही हामी भर ली थी और उन्होंने इस फिल्म को फ्री में किया है। विशाल भारद्वाज इस फिल्म के डायरेक्टर हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
विशाल भारद्वाज ने किया खुलासा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने यह बड़ा खुलासा किया। इसमें उन्होंने कहा कि विक्रांत मैसी ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली। उन्होंने कहा कि विक्रांत ने कई साल पहले फिल्म के लिए हामी भरी थी, जब वे इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे। तब से अब तक, विक्रांत ने अपने एक्टिंग स्किल और मेहनत से अपनी जगह मजबूत कर ली है।
विक्रांत मैसी ने क्यों नहीं ली फीस
विशाल भारद्वाज ने बताया कि जब उन्होंने विक्रांत से दोबारा संपर्क किया, तो एक्टर ने खुशी-खुशी फिल्म में काम किया, बिना किसी फीस के। विक्रांत ने इसे अपने गुरु और निर्देशक विशाल भारद्वाज के प्रति एक ट्रिब्यूट बताया। उन्होंने फिल्म के लिए अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद 8-9 दिनों की शूटिंग की। क्योंकि यह रोल उनके लिए खास महत्व रखता था।
तमन्ना भाटिया ने भी नहीं ली कोई फीस
विशाल भारद्वाज ने यह भी खुलासा किया कि तमन्ना भाटिया ने फिल्म में काम करने की कोई फीस नहीं ली। भले ही फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन यही रोल कहानी में एक महत्वपूर्ण ट्विस्ट लाता है। उन्होंने करीब 12 दिनों तक शूटिंग की। साथ ही वर्कशॉप और रिहर्सल भी लगातार की, ताकि उनका कैरेक्टर बेहतर तरीके से पर्दे पर उभर सके।
फिल्म की बाकी कास्ट
‘O’Romeo’ में दिशा पटानी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर भी हैं। फिल्म का टीज़र आते ही यह सुर्खियों में आ गई है। फिल्म हुसैन उस्तारा की जिंदगी पर आधारित है और इसमें शाहिद कपूर एक हिटमैन की भूमिका में हैं, जो मुंबई के अंडरवर्ल्ड में प्यार और हिंसा के बीच फंसा हुआ है।
