Breaking News
  • अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ की रिपोर्ट, पाकिस्तानी मिसाइलों से अमेरिका को खतरा
  • हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक
  • पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि और नव वर्ष पर 9 अलग-अलग तरह से पोस्ट कर बधाई दी
  • देशभर में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है, देवी मंदिरों में भीड़
  • चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिन्दू नववर्ष और गुड़ी पड़वा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
  • विजयपुर विधायक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई: मुकेश मल्होत्रा MLA रहेंगे या नहीं तय होगा
  • सेंसेक्स 1800 अंक गिरकर 74,900 पर आया, निफ्टी में 540 अंकों की गिरावट

होम > मनोरंजन

Nora Fatehi Fatwa: UP में गाने पर विवाद

यूपी में नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी: शाही मुफ्ती ने कहा एक्ट्रेस को दर्दनाक दंड मिलेगा

अलीगढ़ में शाही मुफ्ती ने नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी किया। ‘सरके चुनर’ गाने को अश्लील बताते हुए कार्रवाई की मांग, NCW ने भी भेजा नोटिस।


 यूपी में नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी शाही मुफ्ती ने कहा एक्ट्रेस को दर्दनाक दंड मिलेगा

अलीगढ़ः कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक धार्मिक संस्था के प्रमुख द्वारा एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी किया गया है। गाने के कथित आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) भी सक्रिय हो गया है।

अलीगढ़ स्थित मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने गाने के दृश्य और प्रस्तुति को अश्लील बताते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कंटेंट समाज में गलत संदेश देता है और धार्मिक दृष्टि से भी अनुचित माना जाता है। मुफ्ती ने अपने बयान में कुरान की आयत का हवाला देते हुए कहा कि समाज में अश्लीलता फैलाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कंटेंट से युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इसी बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए नोरा फतेही और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 24 मार्च को पेश होने के लिए कहा है। आयोग के अनुसार, गाने के बोल और दृश्य प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक और यौन संकेतों से जुड़े प्रतीत होते हैं।

height=523

इसके अलावा, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी सेंसर बोर्ड, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अन्य संबंधित संस्थाओं से जवाब मांगा है। विवाद बढ़ने के बाद यह गाना यूट्यूब समेत कई डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इस विवाद पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।

Related to this topic: