दिशा को अच्छी दोस्त मानते हैं टाइगर श्राफ

X
By - Naveen |16 March 2019 11:36 PM IST
Reading Time: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ , दिशा पाटनी को अच्छी दोस्त मानते हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी 'बागी 2' में साथ नजर आ चुके हैं। फैन्स इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। दोनों अक्सर कई इवेंट्स में साथ ही पहुंचते हैं। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप में होने की बात नहीं की है। अब टाइगर ने दिशा के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में यह बात कही है। टाइगर से दिशा के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में टाइगर ने कहा कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं और इसलिए साथ में नजर आते हैं। टाइगर ने कहा कि दिशा उनकी अच्छी दोस्त हैं इसलिए वह उनके साथ कॉफी या डिनर पर साथ जाते हैं। उन्होंने कहा,'' इसके अलावा लोगों को जो समझना है समझें।
Next Story
