Home > मनोरंजन > नेहा कक्क्ड़ फोर्ब्स -100 की सूची में हुई शामिल , सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नेहा कक्क्ड़ फोर्ब्स -100 की सूची में हुई शामिल , सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नेहा कक्क्ड़ फोर्ब्स -100 की सूची में हुई शामिल , सोशल मीडिया पर दी जानकारी
X

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट, स्टाइलिश और जादुई आवाज़ की मल्लिका नेहा कक्कड़ ने सिर्फ 32 साल की उम्र में कई ख़िताब अपने नाम कर लिए हैं। उन्हें हाल ही में हिंदी और पंजाबी फीमेल आर्टिस्ट 2020 का खिताब मिला है। वर्तमान में वह इंडियन आइडल 12 की जज है। देश की सफलतम सिंगर्स में से एक नेहा ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

नेहा का नाम अमिताभ -शाहरुख़ जैसे सुपरस्टार्स के साथ फोर्ब्स की टॉप- 100 हस्तियों की सूची में शामिल किया गया है। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी।दरअसल फोर्ब्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली 100 सेलिब्रिटीज की एक सूची जारी की है। जिसमें 12 भारतीयों के साथ नेहा का नाम शामिल है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट -

नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह फोर्ब्स की कवर फोटो पर नजर आ रही हैं। फोटो पर लिखा है- सिर्फ 12 भारतीय शामिल। सिंगर ने इस फोटो को शेयर किया और लिखा, 'प्राउड..प्राउड ... प्राउड ...खुद पर बहुत गर्व हो रहा है। आप लोग जानते हैं कि इस सूची में अमिताभ बच्चन सर, शाहरुख खान के साथ मेरा नाम भी शामिल है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, भगवान को धन्यवाद। #Nehearts के फैंस को धन्यवाद।







Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top