Home > मनोरंजन > राष्ट्रीय पुरस्कार : छिछोरे बेस्ट फिल्म, मनोज वाजपेयी और धनुष बेस्ट एक्टर, कंगना बेस्ट ऐक्ट्रेस

राष्ट्रीय पुरस्कार : छिछोरे बेस्ट फिल्म, मनोज वाजपेयी और धनुष बेस्ट एक्टर, कंगना बेस्ट ऐक्ट्रेस

राष्ट्रीय पुरस्कार : छिछोरे बेस्ट फिल्म, मनोज वाजपेयी और धनुष बेस्ट एक्टर, कंगना बेस्ट ऐक्ट्रेस
X

मुंबई। देश के प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों' के 67वें संस्करण की सोमवार को घोषणा कर दी गई। इसमें सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म और रानी झांसी पर आधारित फिल्म 'मणिकणिका' के लिए कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार-

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार 'छिछोरे' को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से मनोज वाजपेयी (हिन्दी फिल्म- भोंसले) और धनुष को (तमिल फिल्म- असुरन) के लिए दिया गया है। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फिल्म 'मणिकर्णिका' के लिए कंगना रनौत को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार 'सोहनी चट्टोपाध्याय' को दिया गया है। वहीं सिक्किम सबसे फिल्म फ्रैंडली राज्य के रूप में चुना गया।

उल्लेखनीय है कि 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा हुई है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Updated : 12 Oct 2021 10:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top