Home > मनोरंजन > सामने आया ब्रम्हास्त्र से मौनी रॉय का फर्स्ट लुक, अंधेरे की रानी की झलक देख डरे फैंस

सामने आया ब्रम्हास्त्र से मौनी रॉय का फर्स्ट लुक, अंधेरे की रानी की झलक देख डरे फैंस

सामने आया ब्रम्हास्त्र से मौनी रॉय का फर्स्ट लुक, अंधेरे की रानी की झलक देख डरे फैंस
X

मुंबई। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर 15 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म की अहम किरदार मौनी रॉय का फर्स्ट लुक रिवील करते हुए मोशन पोस्टर जारी किया है। इस मोशन पोस्टर को मौनी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-'कर ले सबको वश में अपने, अँधेरे की रानी है। ब्रह्मास्त्र को हासिल करना, यह जुनून ने ठानी है !'

फिल्म के इस मोशन पोस्टर में मौनी काफी क्रूर और खतरनाक लग रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम जुनून है। ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन,मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इन तीनों कलाकारों के अलावा नागार्जुन, डिम्पल कपाड़िया और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को करण जौहर, रणबीर कपूर, अपूर्व मेहता और नामित मुखर्जी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी।

Updated : 15 Jun 2022 8:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top