Home > मनोरंजन > महात्मा गांधी ने अपने जीवन में देखी थी दो फ़िल्में, मसाला मूवी देखकर दिया था ये..रिएक्शन

महात्मा गांधी ने अपने जीवन में देखी थी दो फ़िल्में, मसाला मूवी देखकर दिया था ये..रिएक्शन

महात्मा गांधी ने अपने जीवन में देखी थी दो फ़िल्में, मसाला मूवी देखकर दिया था ये..रिएक्शन
X

मुंबई। देश भर में आज गांधी जयंती का राष्ट्रीय पर्व खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। महात्मा गांधी के आदर्श और विचार हमें उनके आदर्शों पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करते रहते हैं। बापू के व्यक्तित्व के कई पहलू हैं, जिनकी झलक उनके विचारों और आलेखों में मिलती है।

महात्मा गांधी की निजी जिंदगी की बात करें तो वे मसाला फिल्मों से सख्त नफरत करते थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ दो फिल्में ही देखी थी। जिनमें से पहली मिशन टू मॉस्को साल 1944 में देखी थी। गांधी जी की शिष्या मीराबेन ने बापू को फिल्म देखने के लिए बड़ी मुश्किल के बाद मनाया था। गांधीजी तब आगा खान जेल से रिहा होकर नरोत्तम मोरारजी के परिवार के बंगले में रहते थे।

फिल्म देखकर जताई नाराजगी -

उद्योगपती शांति कुमार मोरारजी ने अपने संस्मरण में बताया था कि घर में महात्मा गांधी को फिल्म दिखाने के लिए सारे इंतजाम किए गए। इसके लिए लोकल म्युनिसपेलिटी से इजाजत भी ली गई थी। 21 मई 1944 के दिन गांधी जी के लिए शो रखा गया। फिल्म की कहानी रूस में अमेरिका के एंबेसडर जोसेफ डेविस के संस्मरण पर आधारित थी। फिल्म में डांस सीन देखकर गांधी जी ने लोगों को डांटा कि उन्हें इस तरह का डांस क्यों दिखाया जा रहा है।' उसके बाद से उन्होंने ऐसी फिल्मों से पूरी तरह से किनारा कर लिया था।

पूरी देखी थी राम राज्य -


शांति कुमार के मुताबिक महात्मा गांधी को एक्टर और आर्ट डायरेक्टर कानू देसाई ने फिल्म राम राज्य गांधीजी को दिखाई। इस फिल्म को विजय भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। शांति कुमार ने ये फिल्म देखी थी उन्हें पता था कि गांधीजी को ये फिल्म पसंद नहीं आएगी।गांधीजी से फिल्म देखने के लिए कहा तो उनका जवाब था, 'मैंने अंग्रेजी फिल्म देखने की गलती की थी। क्या मुझे इंडियन फिल्म देखनी होगी।' 2 जून 1944 को फिल्म का शो रखा गया। गांधी जी पहले आधे घंटे ही फिल्म देखने के लिए राजी हुए लेकिन, उन्होंने फिल्म आखिरी तक देखी थी।

Updated : 12 Oct 2021 10:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top