Home > मनोरंजन > कंगना-एकता समेत बॉलीवुड की ये हस्तियां हुई पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, देखें लिस्ट

कंगना-एकता समेत बॉलीवुड की ये हस्तियां हुई पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, देखें लिस्ट

कंगना-एकता समेत बॉलीवुड की ये हस्तियां हुई पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, देखें लिस्ट
X

नईदिल्ली। सोमवार को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्मश्री पुरस्कार सेरेमनी में अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस बार 10 हस्तियों को पद्म भूषण, 102 हस्तियों को पद्मश्री और 7 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी हस्तियों को सम्मानित किया।

सेरेमनी में बॉलीवुड से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, अदनान सामी, सरिता जोशी, करण जौहर और एकता कपूर को पद्मश्री सम्मान मिला है।कंगना रनौत को सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। समारोह में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थीं।वहीं अदनान सामी को कला और संगीत की दुनिया में योगदान के लिए इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ में उनकी वाइफ भी मौजूद रहीं। दिग्गज अभिनेत्री सरिता जोशी को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया।

Updated : 9 Nov 2021 8:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top