Home > मनोरंजन > जानिये क्यों हुई कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत

जानिये क्यों हुई कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत

जानिये क्यों हुई कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत
X

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए सुर्खियों में रहती है। इस वजह से दोनों कई बार विवादों में पड़ चुकी हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। पिछले दिनों नियमों का उल्लंघन करने पर कंगना की बहन और उनकी मैनेजर रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। हाल में बहन रंगोली चंदेल के समर्थन में कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी किया था जिसके बाद कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। विशेष समुदाय पर टिप्पणी करने के मामले में रंगोली और कंगना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

मुंबई के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। इसमें उन्होंने कहा कि एक बहन ने नफरत को बढ़ावा दिया, वहीं दूसरी बहन ने ट्विटर अकाउंट को निलंबित करने के बावजूद उसी के समर्थन में सामने आई। शिकायत में अभिनेत्री और उनकी बहन रंगोली पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने स्टारडम, प्रसिद्धि, पैसा और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए देश में घृणा और झगड़े को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया।

कंगना रनौत ने विडियो में कहा था कि उनकी बहन रंगोली चंदेल का ट्वीट किसी भी तरह से मुस्लिमों के नरसंहार को बढ़ावा नहीं दे रहा था। कंगना ने कहा था कि भारत जैसे लोकतंत्र में बोलने की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है। कंगना ने कहा था कि इस तरह के सोशल मीडिया साइटों को बंद किया जाना चाहिए और भारत के पास खुद के ऐसे मंच होने चाहिए। रंगोली ने कहा कि जब कोई हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाता है और प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को आतंकवादी कहता है तो ट्विटर उनके खातों को बंद नहीं करता है, लेकिन अगर आप स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और पुलिस पर पथराव करने वाले लोगों के बारे में कुछ भी कहते हैं तो वे आपको उनके खातों को बंद कर देते हैं। रंगोली ने कहा था कि जो लोग डॉक्टर्स और पुलिस पर अटैक कर रहे हैं उन्हें गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि रंगोली पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

कंगना रनौत इस दिनों अपनी बहन रंगोली और परिवार के साथ मनाली में हैं। जब से लॉकडाउन की घोषणा की गई थी तभी से अभिनेत्री परिवार के साथ मनाली में हैं। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की इस साल कई फिल्में कतार में है, जिसमें 'थलाइवी', 'तेजस' और 'धाकड़' शामिल हैं।

Updated : 24 April 2020 7:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top