Home > मनोरंजन > करीना कपूर हिमाचल में छुटियाँ मना मुंबई वापस लौटी, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

करीना कपूर हिमाचल में छुटियाँ मना मुंबई वापस लौटी, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर

करीना कपूर हिमाचल में छुटियाँ मना मुंबई वापस लौटी, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर
X

मुंबई/शिमला। हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के साथ करीब एक महीने की छुट्टी बिताने के बाद करीना कपूर खान उर्फ बेबो वापस मुंबई अपने घर लौट गईं। जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। करीना ने लिखा - बाय-बाय पालमपुर, बेहद शानदार अनुभव एंड हैलो मुंबई, मैं वापस आ रही हूँ।

बता दें कि करीना पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ करीब एक महीने से हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में थीं। इस दौरान उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर फैमिली बॉडिंग की तस्वीरें शेयर कीं। उनके साथ अर्जुन कपूर और मलाइका खान भी छुट्टियां बिताने यहां पहुंचे थे।

फिल्म की शूटिंग में व्यस्त सैफ

उल्लेखनीय है कि इन दिनों सैफ अली खान हिमाचल में फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। करीना ने सैफ के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और और फेस्टिव सीजन वहीं पर मनाने का फैसला किया था। इस दौरान तैमूर अली खान भी काफी खुश दिखाई दिए।

Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top