Home > मनोरंजन > कन्नड़ अभिनेता पुनीत का हार्ट अटैक से निधन, 46 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कन्नड़ अभिनेता पुनीत का हार्ट अटैक से निधन, 46 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कन्नड़ अभिनेता पुनीत का हार्ट अटैक से निधन, 46 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
X

बेंगलुरु। कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का आज हार्ट अटेक से निधन हो गया।46 वर्षीय अभिनेता को जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अभिनेता के निधन से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस को नियंत्रित करने के लिए बेंगलुरु के कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है।

अभिनेता की मौत से फिल्म जगत में शोक का माहौल है। हिंदी, तेलुगु, तमिल सभी भाषाई फिल्मों से जुड़े कलाकार शोक व्यक्त कर रह है।

तमिल स्टार आर माधवन ने दी श्रद्धांजलि-

माधवन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक। मुझे नहीं पता मैं क्या महसूस कर रहा हूं। मैं बहुत स्तब्ध हूं, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो। आज स्वर्ग रोशन हो गया है। मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि ये सच न हो। हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, हाथ जोड़कर, दिल टूट गया है।

रामगोपाल वर्मा ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने उन्हें ट्ववीट कर श्रद्धांजलि दी। रामगोपाल ने लिखा - " पुनीत राजकुमार की आकस्मिक मृत्यु एक ट्रैजेडी है। यह भी एक डरावना और भयानक आंख खोलने वाला सच है कि हम में से कोई भी कभी भी मर सकता है। इसलिए जीवन को फास्ट फॉरवर्ड मोड पर जीना सबसे अच्छा है।"

चाइल्ड आर्टिस्ट से शुरू किया था करियर -

पुनीत के पिता राजकुमार कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार थे। वे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले पहले कन्नड़ अभिनेता थे। पुनीत ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी, वे राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके थे।

Updated : 1 Nov 2021 8:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top