Home > मनोरंजन > द लास्ट हुर्रे में नजर आएंगी काजोल ,वास्तविक पात्रों से प्रेरित होगी फिल्म

द लास्ट हुर्रे में नजर आएंगी काजोल ,वास्तविक पात्रों से प्रेरित होगी फिल्म

द लास्ट हुर्रे में नजर आएंगी काजोल ,वास्तविक पात्रों से प्रेरित होगी फिल्म
X

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री काजोल की नई फिल्म ' द लास्ट हुर्रे' की घोषणा गुरुवार को हो गई है। काजोल के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज अभिनेत्री -निर्देशक रेवती करेंगी। एक सच्ची कहानी और वास्तविक पात्रों से प्रेरित फिल्म द लास्ट हुर्रे एक अनुकरणीय मां सुजाता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का मुस्कराते हुए सामना किया।

फिल्म में काजोल सुजाता का ही किरदार निभाते नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर काजोल और रेवती दोनों काफी उत्साहित हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन में है और जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। फ़िलहाल फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि यह एक प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाली कहानी होगी। ब्लाइव प्रोडक्शंस और टेक 23 स्टूडियो प्रोडक्शन के बैनर तले सूरज सिंह और श्रद्धा अग्रवाल द्वारा निर्मित द लास्ट हुर्रे समीर अरोड़ा द्वारा लिखित है।

Updated : 12 Oct 2021 10:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top