Home > मनोरंजन > जाह्नवी कपूर ने शेयर किया भारत की पहली महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट का मैसेज

जाह्नवी कपूर ने शेयर किया भारत की पहली महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट का मैसेज

जाह्नवी कपूर ने शेयर किया भारत की पहली महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट का मैसेज
X

मुंबई। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' लम्बे समय से चर्चा में हैं। यह फिल्म पहली फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना बायोपिक है जिन्होंने साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच करगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में गुंजन सक्सेना का किरदार जाह्नवी कपूर निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर और गुंजन सक्सेना की जिंदगी की एक छोटी सी झलक का वीडियो जारी किया था।

इस वीडियो को देखने के बाद गुंजन सक्सेना भावुक हो गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-'मेरे मोंटाज को जाह्नवी कपूर की आवाज के साथ देखने के बाद ढेर सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं। मुझे लगता है कि ये एक समृद्ध यात्रा के पूरे होने का समय है, जो शरण के साथ तीन साल पहले शुरू हुई थी। और यह शरण के साथ क्या यात्रा रही है, मैंने हमेशा बड़े पर्दे पर अपने जीवन को चित्रित करते हुए उनकी ईमानदारी, समझदारी और संवेदनशीलता की प्रशंसा की है। मेरी उम्र के हर शख्स के पास बताने के लिए एक कहानी है। सौभाग्य से मेरे पास शरण और जाह्नवी हैं, इस पूरी कहानी को बयां करने के लिए। किसी के भी जीवन का सफर केवल पार्क में चलने के जैसा नहीं होता और मेरा भी कोई अलग नहीं था, लेकिन एक समय पर दिमाग लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करता है। आईएएफ में अपने कार्यकाल के दौरान, जो कुछ भी मैं हासिल कर सकी, वह नीली वर्दी में पुरुषों और महिलाओं की मदद से था। मुझे उम्मीद है कि हर कोई फिल्म का आनंद लेगा, केवल इसलिए नहीं कि यह मेरी कहानी है, बल्कि इसलिए कि इसमें शरण और उनकी टीम ने बहुत ईमानदारी से काम किया है।'

गुंजन सक्सेना के इस मैसेज को जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा-'उम्मीद है कि हम आपको गौरान्वित महसूस कराएंगे गुंजन मैम।' फिल्म 'गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल' में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में जाह्नवी पायलट की भूमिका में है। फिल्म में जाह्नवी के अलावा पंकज कपूर, अंगद बेदी, नीना गुप्ता, विनीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं।

शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की प्रस्तुति जी स्टूडियो एवं धर्मा प्रोडक्शन द्वारा की जाएगी। यह फिल्म पहले 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन में यह संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और दर्शकों के इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार हैं।

Updated : 11 Jun 2020 9:18 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top