Harry Potter Series: जल्द पर्दे पर लौटेंगी हैरी पॉटर की कहानी, इन नए किरदार के साथ अपकमिंग सीरीज की हुई घोषणा

Harry Potter series :हैरी पॉटर का नाम सुनते ही बचपन के दिनों की याद आ जाती हैं। पुराने जमाने में हम हैरी पॉटर की कहानियां सुनते आए हैं। जे.के रोलिंग ने जो जादुई कहानी लिखी, अब वो कई लोगों के लिए केवल कहानी नहीं रह गई हर कोई फिर से इस कहानी के पर्दे पर आने को लेकर एक्साइटेड हो रहे हैं। दरअसल हैरी पॉटर पर एक नई सीरीज आ रही है जिसमें नए किरदार नजर आएंगे।
जानिए कौन होंगे आपके नए किरदार
हैरी पॉटर की नई सीरीज में किरदार भी नहीं रखे जा रहे हैं जिसकी घोषणा हाल ही में हो गई है। एक्टर्स के बारे में, बात करें तो रॉन वीजली के किरदार में नजर आएंगे Alastair Stout, वहीं हर्माइनी ग्रेंजर बनेंगीं Arabella Stanton और हैरी पॉटर का रोल करेंगे Dominic McLaughlin. वहीं बाकी किरदारों की बात करें तो प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का रोल करेंगे एक्टर John Lithgow, प्रोफेसर स्नेप बनेंगे एक्टर Pappa Essiedu, Nick Frost हैग्रिड का किरदार निभाएंगे. Janet Mcteer प्रोफेसर मिनरवा मैकोनिगल का रोल निभाएंगीं। इसके लिए नया पोस्टर भी जारी किया गया है।
जानिए क्यों आई नई सीरीज
आपको बताते चलें कि, इस सीरीज को लाने के पीछे मेकर्स की एक स्ट्रेटजी है। जिसमें बुक के सारे सींस और कहानी के सारे किरदारों को कास्ट दिखाया जाएगा। इसके अलावा HBO की इस नई सीरीज में वो किरदार भी नजर आएंगे जो किताब में है लेकिन अब तक बन चुकी फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। बता दें कि, हैरी पॉटर की 8 फिल्में फेमस ऑथर जे.के रॉलिंग की बेस्ट सेलर सीरीज हैरी पॉटर पर आधारित हैं।
