Arjun Kapoor: क्या हो गया है मलाइका और अर्जुन का पैचअप? एक्ट्रेस ने खास अंदाज में किया अर्जुन को बर्थडे विश

क्या हो गया है मलाइका और अर्जुन का पैचअप? एक्ट्रेस ने खास अंदाज में किया अर्जुन को बर्थडे विश
X
मलाइका ने अर्जुन को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर फिर शुरू हुई पैचअप की चर्चा।

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में है उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की बर्थडे विश, जिसने फैंस के बीच एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है क्या दोनों फिर से साथ आ गए है?

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन की एक मस्ती भरी क्लिप शेयर की, जिसमें वो उछलते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो के साथ मलाइका ने लिखा,“हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर।”


बीते साल अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरों ने सभी को चौंका दिया था। अर्जुन ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अब सिंगल है। उस वक्त मलाइका ने अर्जुन के बर्थडे पर कोई पोस्ट नहीं किया था। लेकिन इस बार अचानक बर्थडे विश करना फैंस को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

2024 में दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ था, लेकिन मलाइका के पिता के निधन के समय अर्जुन उनके साथ खड़े नजर आए। इससे ये साफ होता है कि भले ही रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती अब भी कायम है।


अर्जुन और मलाइका का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है। पहली बार जब उन्होंने अपने रिलेशन को पब्लिक किया था, तब भी उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। मगर दोनों ने हर मुश्किल परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ दिया।

इस मौके पर करीना कपूर ने भी अर्जुन को बर्थडे विश किया। उन्होंने फिल्म ‘की एंड का’ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,“जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं अर्जुन।”

मलाइका अरोड़ा का बर्थडे विश भले ही छोटा हो, लेकिन यह दोनों के बीच की पक्की बॉन्डिंग का बड़ा संकेत है। पैचअप हुआ है या नहीं, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन फैंस को फिर से दोनों को साथ देखने की उम्मीद जरूर है।

Tags

Next Story