Home > मनोरंजन > 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सांग ढोली दा रिलीज, यूट्यूब पर मचाई धूम

'गंगूबाई काठियावाड़ी' का सांग ढोली दा रिलीज, यूट्यूब पर मचाई धूम

गंगूबाई काठियावाड़ी का सांग ढोली दा रिलीज, यूट्यूब पर मचाई धूम
X

मुंबई। आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना 'ढोलीदा' गुरुवार को रिलीज हो गया है। गाने में आलिया जमकर गरबा करती नजर आ रही हैं। इस गाने को जाह्नवी श्रीमानकर और शैल हाडा ने गाया है, जबकि इसका संगीत संजय लीला भंसाली ने खुद तैयार किया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।

गाने में आलिया भट्ट ऑफ व्हाइट कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने बालों में गुलाब के फूल लगा रखे हैं। माथे पर बड़ी बिंदी, आंखों में गहरा काजल लगाए आलिया ठुमका लगाती दिख रही हैं। इस गाने में आलिया जबरदस्त गरबा करती नजर आ रही हैं। ढोल की बीट पर आलिया का ठुमकना हर किसी को काफी भा रहा है और हर कोई आलिया के इस अंदाज की तारीफ कर रहा है।

'ढोलीदा' गाना गुरुवार को रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

माफिया क्वीन -

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। वह माफिया क्वीन बनी हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब के एक चैप्टर माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म है। आलिया भट्ट अजय देवगन के साथ भी पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गोयल द्वारा निर्मित यह फिल्म इसी साल 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Updated : 10 Feb 2022 12:25 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top