Home > मनोरंजन > स्वरा की मां के कंधे में हुआ फ्रैक्चर, सड़क के रास्ते मुंबई से पहुंची दिल्ली

स्वरा की मां के कंधे में हुआ फ्रैक्चर, सड़क के रास्ते मुंबई से पहुंची दिल्ली

स्वरा की मां के कंधे में हुआ फ्रैक्चर, सड़क के रास्ते मुंबई से पहुंची दिल्ली
X

मुंबई। कोरोनो वायरस के प्रकोप के कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन के चौथे चरण में सरकार ने कुछ छूट दी है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने परिवार से दूर मुंबई में रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर के कंधे में फैक्चर हो गया। उन्होंने सड़क के रास्ते अपनी गाड़ी से मुबंई से दिल्ली का सफर तय किया है। लॉकडाउन में यात्रा करने के लिए स्वरा ने परमिशन ली थी। स्वरा अपनी मां को लेकर काफी चिंतित थी और उन्हें दिल्ली में अकेला नहीं छोड़ सकती थी, इसलिए उन्होंने मुंबई से दिल्ली जाने का फैसला लिया। वह अब दिल्ली में अपनी मां के साथ हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद स्वरा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

दिल्ली पहुंचने के बाद स्वरा सरकार द्वारा जारी किए गए सेल्फ आइसोलेशन प्रोटोकॉल का पालन कर रही है। स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और कैंपस में ही रहती हैं। वह पिछले सप्ताह गिर गई और उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपने विचार रखती हैं। स्वरा भास्कर आए दिन कोई न कोई ट्वीट या पोस्ट शेयर करके सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने टिक टॉक पर दिखाए जा रहे महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर गुस्सा जाहिर किया था। स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म 'शीर-कोरमा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिव्या दत्ता और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Updated : 21 May 2020 1:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top